आलमगीरपुर, रोपड़, कोटदीजी, और राखीगढ़ी


आलमगीरपुर:

۞    उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले के हिंडन नदी के तट पर आलमगीरपुर स्थित है।
۞    यह स्थल हड़प्पा सभ्यता के पतन का संकेत देता है।
۞    यह हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक पूर्वी पूरास्थल है।
۞    यहां से एक भी मातृदेवी की मूर्ति और मुद्रा प्राप्त नहीं हुई है।
۞    यहां से मिट्टी के बर्तन मनके एवं पिण्ड मिले हैं।



रोपड़:

۞    यहां हड़प्पा पूर्व एवं हड़प्पाकालीन संस्कृतियों के अवशेष मिले हैं।
۞    यहां के मकान पत्थर एवं मिट्टी से बनाये गये थे।
۞    शवों को अंडाकार गड्ड़ों में दफनाया जाता था।
۞    यहां से मानवीय कब्र के नीचे एक कुत्ते के शवाधान मिले हैं।
۞    रोपड़ में शव का सिर पश्चिम दिशा में रखा मिला है।



कोटदीजी:

۞    यह स्थल हड़प्पा पूर्व और हड़प्पाकालीन दोनों समय अस्तित्व में था।
۞    यहां मकान कच्ची ईंटों में बने हैं परन्तु नीवों में पत्थर का प्रयोग हुआ है।
۞    कच्ची ईंटों के बने बड़े आकार के चूल्हे का साक्ष्य यहां प्राप्त हुआ है।
۞    किलेबंदी का साक्ष्य प्राप्त नहीं हआ है।



राखीगढ़ी:

۞    यह स्थल हरियाणा राज्य के जिंद जिले में स्थित है।
۞    इस स्थल की खोज प्रो. सूरजभान और आचार्य भगवानदेव ने की थी।
۞    यहां से सिंधु पूर्व सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
۞    भारत में हड़प्पा सभ्यता के विशालतम नगरों में राखीगढ़ी एक है।
۞    यहां से ताम्बे के उपकरण प्राप्त हुए हैं।
۞    यहां से एक मुद्रा मिली है जिस पर हड़प्पा-लिपि में एक लेख है।

Post a Comment

Previous Post Next Post