बनवाली एवं रंगपुर


बनवाली:

۞    बनवाली हरियाणा के हिसार जिले में सरस्वती नदी के किनारे स्थित है।
۞    यहां से हड़प्पा-पूर्व, हड़प्पा-कालीन तथा उत्तर हड़प्पा कालीन संस्कृतियों का पता चला है।
۞    यहां से हल की आकृति के खिलौने की प्राप्ति हुई है।
۞    इस स्थल से जौ, तिल तथा सरसों के ढेर मिले हैं।
۞    सड़कों पर बैलगाड़ी के पहिये का साक्ष्य यहां से मिला है।
۞    ताम्बे के बाणाग्र की आकृति यहां से प्राप्त हुई है।
۞    यहां एक आयताकार राजप्रसादजैसा विशाल भवन भी मिला है।
۞    बनवाली की नगर-योजना शतरंज के बिसात या जाल के आकार की बनाई गयी थी।
۞    यहां से प्राप्त कुछ मृदभांडों के टुकड़े एवं मुद्रा पर सिंधु लिपि में लिखे हुए लेख प्राप्त हुए हैं।
۞    इस स्थल से पीपल की पत्ती के आकार के कुंडले प्राप्त हुए हैं।



रंगपुर:

۞    रंगपुर गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप में मादर नदी के समीप स्थित है।
۞    यहां पर पूर्वकालीन हड़प्पा संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
۞    यहां उत्तरोत्तर हड़प्पा संस्कृति के भी साक्ष्य मिलते हैं।
۞    इस स्थल से चावल की भूसी के ढेर मिले हैं।
۞    यहां के दुर्ग कच्ची ईंटों के बने थे।
۞    रंगपुर से उत्खनन में न तो कोई मुद्रा और न ही कोई मातृदेवी की मूर्ति प्राप्त हुई है।
۞    हड़प्पा पूर्व सामग्री में पीले और धूसर रंग के मिट्टी के बर्तन मिले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post